दो दिनी शिविर: मौके पर ही 290 लर्निंग लाइसेंस जारी

बलरामपुर | 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बलरामपुर जिले में लर्निंग लाइसेंस शिविर का वृहद आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। पुराने बस स्टैंड के पास आयोजित शिविर में 7 जनवरी को कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 195 आवेदकों का लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही जारी कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी। इसके अलावा दुर्गम क्षेत्र सामरीपाठ अंतर्गत सबाग में आयोजित एक दिवसीय शिविर में 95 आवेदकों का लर्निंग लाइसेंस मौके पर बनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर भापुसे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *