गुमला|सदर थाना क्षेत्र के अरमई महुआटोली निवासी दो दिनों से लापता वृद्ध विधा उरांव 75 का शव सोमवार की सुबह अरमई टोंगरी के समीप एक खेत के पानी भरा कीचड़ में मिला। सूचना पर गुमला पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मृतक का पुत्र राजू उरांव ने बताया कि उसके पिता शनिवार को गुमला बैंक से पैसा निकालने गए हुए थे। जिसके बाद उनका काफी खोजबीन किया गया परंतु कुछ पता नहीं चल पाया। राजू ने कहा कि संभवता उसके पिता बैंक से पैसा निकाल कर रात में घर आ रहे होगें। इसी दौरान अंधेरा में वे खेत के कीचड़ में गिर गए होगें, जिससे ठंड लगने के कारण उनकी मौत हो गई होगी।


