दो दिन पहले आमदी में सड़क मरम्मत हुई, अब उखड़ने लगी

धमतरी| नगर पंचायत आमदी में सड़क मरम्मत के काम में अनियमितता का आरोप है। वार्डवासियों की शिकायत के बाद छत्तीसगढि़या युवा क्रांति सेना, जोहर पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे। सड़क मरम्मत का हाल देखा। सड़क में पैर रगड़ते ही बजरी गिट्टी निकल रही थी, जबकि 2 दिन पहले ही इस सड़क का मरम्मत किया गया था। गुणवत्ताहीन काम देखकर नाराज क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने सड़क से बजरी गिट्टी उठाया। शनिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ एमडी पैकरा को सौंपा। प्रदर्शन में जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष निखिलेश देवान, युवा क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष डोमेश्वर साहू, भारत सेन, भेमराज साहू, शीतल मंडावी, जय देवांगन, सतीश व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *