दो दिन बाद बारिश और शीतलहर चलने के आसार

टोंक| जिले में तापमान में बढ़ोतरी हुई है तथा आगामी दिनों में हल्की बारिश की भी संभावनाएं हैं। उल्लेखनीय है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में सर्दी में काफी तेजी रही जबकि जनवरी के दूसरे पखवाड़े में सर्दी से राहत के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस पखवाड़े में मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार हल्की बारिश भी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिन और रात दोनों में ठंड थोड़ी कम महसूस हो रही है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आगामी दिनों में सुबह हल्के कोहरे एवं दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं अधिक हैं। आगामी दिनों में टोंक जिले में ठंड वापस बढ़ सकती है। हालांकि दो-तीन दिन तक इसकी संभावनाएं कम ही हैं। फिर उसके बाद अगले 2-3 दिन तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *