बिलासपुर| छत्तीसगढ़ी के मूल, पकवान और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत करने के उद्देश्य से अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला एवं संग हाट का आयोजन 20 से 21 दिसंबर तक किया जा रहा है। यह मेला सीएमडी कॉलेज ग्राउंड, बिलासपुर में आयोजित होगा। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, छोटे व्यापारियों और विशेष रूप से महिलाओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने और नए अवसरों की ओर अग्रसर करने के लिए मंच प्रदान करना है। मेले में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों थेंचुला, देहरौरी, ठेठरी, खुर्मी, चिला, फरा, चिउड़ा-लड्डू, ताइलगुड़ी, गोजा, भजिया सहित अनेक पकवानों के स्टॉल लगाए जाएंगे।


