रजत जयंती समारोह में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 5 से 8 दिसंबर तक, तैयारी शुरू

बिलासपुर | गायत्री प्रज्ञापीठ लिंगियाडीह, बिलासपुर द्वारा रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में राष्ट्र शौर्य सम्प्रति 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 5 से 8 दिसंबर तक किया जा रहा है। 4 दिवसीय यह आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आरआर रिसोर्ट के पास, सीपत रोड, राजकिशोर नगर में होगा। कार्यक्रम का मार्गदर्शन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार से प्राप्त हुआ है। 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं शाम 6 बजे से युग संगीत एवं प्रवचन युग शक्ति गायत्री द्वारा किया जाएगा। 6 दिसंबर को सुबह 6 बजे से प्रज्ञायोग, ध्यान, सामूहिक जप साधना होगी। सुबह 9 बजे से देव पूजा एवं गायत्री महायज्ञ होगा। दोपहर 2 बजे से बाल संस्कार शाला लगाया जाएगा। शाम 6 बजे से युग संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। 7 दिसंबर को सुबह 6 बजे से प्रज्ञायोग–ध्यान, सामूहिक जप साधना होगी। सुबह 9 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार होंगे। शाम 6 बजे से गायत्री गीत महायज्ञ होगा। 8 दिसंबर को सुबह 6 बजे से प्रज्ञायोग–ध्यान, सामूहिक जप–साधना होगी। सुबह 9 बजे से महायज्ञ एवं विविध संस्कार, पुनश्चित–विश्रांत और टोली विदाई दी जाएगी। गायत्री परिवार ने बताया कि यह महायज्ञ जन-जन में सद्भाव, संस्कार, राष्ट्रनिर्माण एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश लेकर आएगा। सभी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं परिजनों से आग्रह किया गया है कि वे परिवार सहित इस महान आयोजन में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *