बोकारो | डीपीएस बोकारो की मेजबानी में शनिवार को जिले में पहली बार दो-दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन्स कांफ्रेंस का शुभारंभ हुआ। अग्रणी, आरंभ से अनंत तक नामक वैश्विक संसद सजी, जिसमें स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें बोकारो, रांची, पाकुड़ के अलावा निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के भी विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि भाग लिए। उद्घाटन डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार, वरीय उप प्राचार्य अंजनी भूषण एवं उप प्राचार्या शालिनी शर्मा ने एमयूएन कार्यकारिणी परिषद के वरिष्ठ सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राचार्य डॉ. गंगवार ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए डीपीएस बोकारो की मेजबानी में अपने स्वयं के मॉडल यूनाइटेड नेशंस के इस वृहत आयोजन को गौरवपूर्ण बताया।


