बोकारो | एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चीराचास बोकारो में आईक्यूएसी के तहत एनएसएस की ओर से सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया। आयोजन भठिंडा फॉल में किया गया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों तथा समाज के बीच की दूरी कम होगी और विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास भी होता है। कार्यक्रम में एचओडी संजीव कुमार, एनपी संध्याकालीन के प्राचार्य आरपी शर्मा, कुमकुम कुमारी, संचित गोस्वामी, नीलू कुमारी, भारती कुमारी, अखिलेश कुमार, प्रदीप विश्वकर्मा, आईपी सिंह, अनामिका कुमारी, राजेश कुमार, शालीग्राम सिंह, बीएड एवं डीएलएड के विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।


