दो दोस्तों के साथ भाई ने बहन सहित 4 लोगों की पिटाई की

बालोद| जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम टेकापार में दो दोस्तों के साथ भाई ने दरवाजा तोड़कर घर अंदर घुसकर अपनी बहन सहित चार लोगांे की पिटाई कर दी। इस दौरान बाइक में भी तोड़फोड़ की। बालोद थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 324, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार भिलाई निवासी नेहा ने जानकारी दी है कि 17 मई को गंगा मैया मंदिर, तांदुला बांध घुमने का प्लान बनाकर सनी, कल्याण, कल्पना के साथ कल्पना के घर ग्राम टेकापार गए थे। लेकिन देरी होने के कारण कहीं जा नहीं पाए। इस वजह से ग्राम टेकापार में कल्पना के घर रुके थे। रात 9.30 बजे कल्पना का भाई डोमेश कुमार अपने दोस्तों के साथ आया और घर से बाहर निकलने की बात कहकर गाली गलौज करने लगा। डर की वजह से घर के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर दिए थे। कुछ देर बाद डोमेश व उनके दो दोस्त दरवाजा को तोड़कर घर अंदर घुसे और चारों को हाथ-मुक्का और डंडा से मारपीट की। जिससे सिर, पैर, उंगली, शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *