24 घंटे में जिले में 1.1 मिमी बारिश हुई, 22 तक धूप-बादल के आसार

भास्कर न्यूज | बालोद सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से शाम तक अधिकांश समय के लिए धूप खिली रही। दोपहर में बादल छाए रहे। इस वजह से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक धूप-बादल के आसार हैं। 22 मई तक जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि यह स्थिति शाम, रात को बनने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। ऐसे में सुबह से दोपहर तक लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। सोमवार को शाम 6 से 7 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 57 फीसदी रही। इस दौरान 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *