दो निराश्रित लोगों को अपना घर आश्रम लाया

पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में जनवरी 2024 से मंद्बुद्धि, दिव्यांग व निराश्रित लोगों की निःशुल्क सेवा की जा रही है। बुधवार को आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल व प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बिरसा चौक और पिस्का मोड़ से दो असहाय मंद्बुद्धि व्यक्तियों को रेस्क्यू कर आश्रम लाया गया। दोनों फटेहाल व अस्वच्छ अवस्था में थे। सेवा साथी परमेश्वर साहू, सूरज कुमार और सत्यम कुमार की टीम ने उन्हें अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद आश्रम पहुंचाया। पहचान नहीं मिलने पर उनके नाम बंसी प्रसाद व वासुदेव प्रभु रखे गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *