दो पक्षों में मारपीट का परस्पर विरोधी मामला दर्ज

बोकारो | हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9सी झोपड़पट्टी में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर 9सी शीतला मं​िदर के पास झोपड़ी में रहने वाली रेणु देवी ने रवि ठाकुर और रंजन ठाकुर पर बेटा और उसके साथ मारपीट करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। कहा कि उसका बेटा दिलीप कुमार दूध लाने जा रहा था तो दोनों आरोपियों ने रोककर मारपीट किया। जब उसे बचाने उसका बड़ा बेटा ​दीप नारायण और वह पहुंचे तो उनके साथ ही मारपीट व छेड़खानी की गई। एक हजार रूपया और सोने का चेन का छीन लिया। वहीं दूसरे पक्ष से पुतुल देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बकाया पैसा मांगने पर मारपीट करने व सोने का चेन छिनने आदि आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *