दो बच्चों की मां ने पीहर में सुसाइड किया:6 महीने पहले दूसरे युवक से भागकर शादी की थी, 20 दिन पहले पति की हुई थी मौत

शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां ने पीहर में सुसाइड कर लिया। पता लगने पर परिजन उसे नीचे उताकर एमबीएस हॉस्पिटल लाए। जहां कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। दीपिका वाल्मिकी (24) 20-22 दिन से अपने पीहर इस्माइल चौक में रह रही थी। फ़िलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। छोटी बहन के पति मंजीत ने बताया कि उसकी दीपिका की साल 2018 में शादी हुई थी। उसके दो बच्चे (5 व 3 साल) है। करीब छह महीने पहले उसने अपने पति प्रवीण को छोड़ दिया था। शंकर नाम के युवक के साथ भागकर शादी कर ली थी। दीपिका अपने दोनों बच्चों को लेकर शंकर के साथ रह रही थी। 8-10 जनवरी को शंकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शकर की मौत के बाद से दीपिका तनाव में थी। अपने पीहर इस्माइल चौक में रहने लगी थी। रात को परिवार के लोगों के सोने के बाद दीपिका ने फांसी लगा ली। सुबह पता लगने पर परिजन उसे नीचे उतरकर एमबीएस हॉस्पिटल लाए। दीपिका के माता पिता हॉस्पिटल में ठेके पर काम करते है।
नयापुरा थाना एसआई नंद सिंह ने बताया कि दीपिका ने फांसी लगाई है। परिजन उसे हॉस्पिटल लाए थे। परिजनों ने शिकायत में बताया कि हम दोनों के काम पर चले जाने के बाद दीपिका ने फांसी लगाई। अभी सुसाइड के कारण सामने नहीं आए। जांच के बाद ही कारण सामने आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *