55 हजार की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:गश्त को देखकर बाइक घुमाने लगा, पुलिसकर्मियों ने दौड़ कर पकड़ा

मेहंदवास थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को 2.78 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत करीब 55 हजार रुपये है। आरोपी के कब्जे से बाइक भी जब्त की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि यह स्मैक कहां से लाया है। मेहंदवास थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई SP विकास सांगवान के निर्देश पर की गई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ में लिफ्त लोगों पर कार्रवाई करने के लिए मुखबीर और गश्त को और सक्रिय कर रखा है। बीती रात गश्त के दौरान नेशनल हाईवे 52 पर अहमदपुरा चौकी डीएनएस ईंट भट्‌टे के कच्चे रास्ते के मोड़ पर एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस जाप्ता देख वह कुछ दूरी से वापस बाइक को भागने के लिए घुमाने लगा। पुलिस ने उसे दौड़कर रोक कर उसकी तलाशी ली। उसकी पेंट की जेब से 2.78 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक मिली। पुलिस ने उसे जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया युवक सत्तार खां (31) पुत्र निजाम निवासी जलसीना थाना घाड है। पुलिस ने इसके खिलाफ NDPC एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनपुट: राकेश पालीवाल, मेहंदवास

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *