दो बच्चों की मौत पर भड़का रायसेन का चिड़ार समाज:पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, SIT गठन की मांग, कहा आंदोलन करेंगे

सागर जिले के चांदामऊ गांव में चिड़ार समाज के एक परिवार को जिंदा जलाने के विरोध में मंगलवार को रायसेन में चिड़ार समाज ने प्रदर्शन किया। समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की गई। यह घटना सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के चांदामऊ गांव में हुई थी, जहां फहीम खान नामक व्यक्ति पर चिड़ार समाज की महिला साक्षी चिड़ार के परिजनों को घर में जला दिया । इस घटना में दो बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इस घटना को लेकर रायसेन जिले सहित पूरे प्रदेश के चिड़ार समाज में आक्रोश है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई हो समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी पर जल्द कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जिला और प्रदेश स्तर पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला चिड़ार समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चिड़ार, जिला अध्यक्ष अवध नारायण चिड़ार, राजाराम चिड़ार, राधे लाल चिड़ार, करोड़ी लाल, विजय चिड़ार, कोमल सिंह, राजेश चिड़ार, जितेंद्र सिंह, मोहब्बत सिंह चिड़ार और दीपक चिड़ार सहित समाज के कई अन्य सदस्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *