मंडला की कोतवाली पुलिस ने बड़ी खैरी गांव में कार्रवाई करते हुए करीब 69.40 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस शराब की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी रोहित लाहोरिया (30) पिता किसन लाहोरिया को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी खैरी गांव में यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।


