दो बाइकों की टक्कर में छोटे भाई की मौत,बड़ा घायल:11 बहन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक;भिवाड़ी कंपनी में काम कर गांंव जा रहे थे

भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में गोपालगढ़ रोड पर गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक राहुल(35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अलवर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही गोपालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल अरुण को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। जानकारी देते हुए सलीम खान ने बताया कि मृतक राहुल कलसावड़ा गांव का रहने वाला था। राहुल और उसका भाई अरुण भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करते थे और बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगढ़ रोड पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।मृतक 11 बहन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने राहुल के शव को अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक राहुल अविवाहित था और दोनों भाई लंबे समय से भिवाड़ी में काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *