दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल:गंभीर हालत में भरतपुर रेफर, पूंछरी के लौठा के पास हुआ हादसा

डीग जिले के पूंछरी के लौठा के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे ऊमरा गांव निवासी दिगंबर ठाकुर (45) पुत्र श्याम ठाकुर अपनी बाइक से सैंत होकर गिरिराज जी जा रहे थे। इसी दौरान पूंछरी के लौठा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में दिगंबर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछरी के लौठा ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें डीग के राजकीय अस्पताल रेफर किया गया। डीग में प्राथमिक उपचार के बाद दिगंबर को आरबीएम अस्पताल, भरतपुर रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *