दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत:एक युवक गंभीर रूप से घायल, कानपुर रेफर; आमने-सामने भिड़ीं बाइकें

बांदा में देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पास की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के अर्पित गुप्ता (पुत्र संतोष गुप्ता) अपने साथी गुलफान के साथ चंदवारा गांव के साधुराम डिग्री कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहे थे। इसी दौरान कानाखेड़ा की ओर से राम भवन (पुत्र जयपाल) बाइक पर आ रहा था। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर पैलानी डेरा के पास पशु बाजार में हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस (108) और पुलिस (112) को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को जसपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अर्पित गुप्ता और राम भवन को मृत घोषित कर दिया। घायल गुलफान की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में शोक पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद अर्पित और राम भवन के परिवारों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाना मानी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि सड़क पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *