देवरिया में महिला के अधजले शव का हुआ पोस्टमॉर्टम:तीन दिन बीते नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के भाटपार रानी- भिंगारी बाजार मुख्य मार्ग पर पुलिया का नीचे मिले महिला के अधजले शव की तीन दिन बीतने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं 72 घंटे बीतने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। पुलिस अब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस क्षेत्र के अलावा बिहार के भी आर्केस्ट्रा संचालकों से जानकारी ले रही है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने महिला के शव की पहचान करने वाले को 20 हजार रुपए अपने स्तर से नकद इनाम देने की भी घोषणा की है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस असफल है। हालांकि भाटपार रानी पुलिस इस मामले को लेकर बहुत संवेदनशील है और शिनाख्त के लिए यूपी-बिहार का खाक छान रही है। इसी के साथ पुलिस गोपनीय स्तर से भी महिला का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पर्दाफाश में लगी टीम विहार में आर्केस्ट्रा ग्रुप वालों से बिहार पुलिस की मदद से संपर्क करने में जुटी हुई है। आर्केस्ट्रा संचालकों के संपर्क में है पुलिस
अज्ञात महिला के शव के शिनाख्त के लिए पुलिस अब आर्केस्ट्रा नर्तकी मानकर चल रही है। इसीलिए आस-पास के थानों में मौजूद आर्केस्ट्रा ग्रुप से संपर्क के बाद पुलिस टीम अब बिहार में आर्केस्ट्रा ग्रुप से संपर्क में जुटी हुई है। क्या बताया थानाध्यक्ष ने
थानाध्यक्ष भाटपार रानी नंदा प्रसाद ने बताया कि वह टीम के साथ बिहार में आर्केस्ट्रा ग्रुप से संपर्क करने के लिए बिहार पुलिस के संपर्क में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *