फतेहपुर में एक युवक शराब के नशे में इस कदर रहा कि बीड़ी पीते समय जैकेट में आग लग गई। आग लगने से युवक का ऊपर का शरीर जल गया। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अगासी रोड स्थित एक ढाबा के पास एक अज्ञात युवक शराब के नशे में जमीन पर लेटकर बीड़ी पी रहा था और शराब अधिक पीने के कारण बीड़ी जैकेट पर गिर गई। जिससे कुछ देर में जैकेट पर आग लगने से युवक जलने लगा। आस पास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जबतक युवक का ऊपर का हिस्सा जल चुका था। उठ भी नहीं पा रहा था
स्थानीय दुकानदार रमेश निषाद ने बताया- युवक शराब के नशे में लेटकर बीड़ी पी रहा था शराब इतनी पिये था कि उठ भी नहीं पा रहा था। कुछ देर बाद अचानक युवक के जैकेट पर आग लगी, दिखाने पर हम लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। युवक शराब के नशे में होने के कारण अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया- युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक शराब के नशे में जमीन पर लेटकर बीड़ी पीते समय जैकेट पर आग लगने से झुलस गया है। युवक के होश आने पर नाम पता मालूम होगा।


