अलवर में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 26 साल के युवक की मौत हो गई। हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र में केसरोली गांव के पास का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार- बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के ठेकड़ा बंजीरका निवासी शाहरुख पुत्र शहाबद्दीन जेसीबी चलाता था। केसरोली के पास एक दूसरी बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। शाहरुख की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसका एक छोटा बेटा है। परिवार में कमाने वाला वह अकेला था। ऐसे में दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


