भेरूजी चबूतरे पर नवनिर्माण के बाद पूजा-अर्चना की गई:सेमली कल्याण-बिंदा गांव के बीच धार्मिक स्थल का हुआ जीर्णोद्धार

झालावाड़ जिले के रायपुर तहसील क्षेत्र में सेमली कल्याण और बिंदा गांव के बीच स्थित प्राचीन भेरूजी चबूतरे का नवनिर्माण किया गया है। सोमवार को विधिवत भेरूजी महाराज को विराजमान करने के बाद सेमली कल्याण गांव के ठाकुर पुर सिंह झाला ने पूजा-अर्चना की। यह धार्मिक स्थल निर्माणाधीन सीसी सड़क के समीप स्थित है। बूथ अध्यक्ष विजय राठौर ने बताया कि इस अवसर पर धीरज शर्मा, मनीष शर्मा, सुनील शर्मा, राहुल शर्मा, दीपक शर्मा, रोहित बना, आशीष शर्मा, दीपक शर्मा, आशीष राठौर, यश कारपेंटर, पवन शर्मा, अनिकेत शर्मा, पवन राठौर, गोविंद शर्मा और चेतन शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों के अनुसार, इस धार्मिक स्थल से आसपास के क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए नियमित रूप से आते रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *