दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत:राजाखेड़ा की ओर जा रहा था, जांच में जुटी पुलिस

धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में लुहारी गांव के पास दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। घटना राजाखेड़ा रोड पर लुहारी गांव के पास गुरुवार रात को हुई। एएसआई जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि बाइक सवार युवक कान्हा उर्फ विशाल पुत्र अमर सिंह निवासी भीम नगर थाना सैंपऊ कपड़ों में चैन लगाने का काम करता था। जो बाइक से राजाखेड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान लुहारी गांव के पास सामने से तेज गति से आई बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद उसके शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। मृतक युवक के परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *