अंबिकापुर | दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बसंतपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोटराही निवासी 21 वर्षीय सुरेश कुमार रविवार को मजदूरी कर बाइक में घर लौट रहा था। इस दौरान रेवटी के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां भोर में उसकी मौत हो गई।


