दो भाइयों ने बड़े भाई से मारपीट की, मामला दर्ज

भीलवाड़ा | मांडल कस्बे में दो भाइयों ने गुरुवार को अपने बड़े भाई के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आई। मांडल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मांडल में हस्तीमाता मंदिर के पास रहने वाले महेशकुमार पुत्र कल्याणमल बिड़ला ने रिपोर्ट दी कि मेजा रोड पर रहने वाले उसके दो भाई कमलेशकुमार बिड़ला और पुखराज बिड़ला ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार सुबह 11:25 बजे महेश कुमार बिड़ला अपने घर पर था। इस दौरान आरोपियों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की और मारपीट की, जिससे महेशकुमार बिड़ला को चोटें आईं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। महेशकुमार बिड़ला ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें पाबंद किया गया था, लेकिन उन्होंने फिर से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। महेश बिड़ला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *