दो मकानों में घुस 3 लाख रुपए के जेवर ले गए चोर

दतिया | सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम भागौर में गुरुवार रात चोरों ने आस पड़ौस के दो मकानों के अंदर घुसकर तीन लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। धीरेंद्र उर्फ गोलू पुत्र संतोष यादव गुरुवार रात अपने बाहर वाले कमरे में सो रहा था। जबकि पीछे वाले कमरे में जेवर आदि रखे थे। चोर पीछे वाले कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे के अंदर अलमारी में रखी लोहे की गोदरेज का ताला तोड़ा। अलमारी के अंदर से पुराना इस्तेमाली सोने का सीतारामी हार, सोने का मंगलसूत्र, सोने की पांच तविजिया का मंगलसूत्र, चांदी की पायल तीन जोड़ी, चांदी के बिछिया पांच जोड़ी, चांदी की दो चूड़ी और 58 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। चोर गोलू के बगल में रहने वाले पवन कुशवाहा के घर में घुस गए। पवन के घर से जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। पवन अपने दूसरे मकान पर रह रहे थे। जबकि उनके घर पर मां अकेली थीं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *