दो वर्ष से भटक रहे युवक को परिजनों को सौंपा

चतरा |चतरा में पिछले दो वर्षों से भटक कर जीवन बसर कर रहे विक्षिप्त युवक को चतरा पुलिस ने परिजनों की तलाश कर उन्हें सौंपा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को सूचना मिली ​कि मयूरहंड थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति भटक रहा है। एसपी ने संज्ञान लेते हुए मयूरहंड थाना प्रभारी को युवक के परिजनों की तलाश करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने भटकते हुए व्यक्ति को थाना लाया। जहां विक्षिप्त लड़का से पूछताछ में अपना नाम पता दीपक बनर्जी, पिता सुबोध बनर्जी, पता डहुआटांड़, थाना धनसार, जिला धनबाद बताया। पता चला कि युवक करीब 2 वर्षों से घर से निकल कर भटक रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *