भेलवाघाटी थाना पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

भास्कर न्यूज| देवरी भेलवाघाटी थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के बेलकोला गांव निवासी सेवा यादव है। भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि सेवा यादव के विरुद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। बेंगाबाद|बेंगाबाद थाना कांड संख्या 128/25 में वांछित अभियुक्त हुबलाल मंडल निवासी विशनपुर को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। जानकारी के अनुसार, हुबलाल मंडल लंबे समय से फरार था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद बुधवार को उसे धर-दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद थाना परिसर में पूछताछ की गई, जिसमें मामले से जुड़े अहम तथ्यों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। गिरिडीह |डीसी-एसपी की पहल पर बुधवार को एक नाबालिग लड़की की शादी होने से बच गई। डीसी रामनिवास यादव को सूचना मिली कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की की शादी हीरोडीह के रेंबा निवासी युवक के साथ 4 फरवरी को होने वाली है। सूचना मिलते ही डीसी, एसपी डॉ. बिमल कुमार और एसडीपीओ जीतवाहन उरांव पुलिस बल के साथ मुफ्फसिल थाना पहुंचे। मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को निर्देश दिया कि नाबालिग लड़की की शादी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लड़की और लड़के के माता-पिता पर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ नाबालिग लड़की के घर पहुंचकर उसके माता-पिता को चेतावनी दी और तत्काल शादी रद्द करने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *