दो सीनियर के रहते 22 साल जूनियर डॉक्टर हैं प्रभारी

सरकार के गाइड लाइन के विरुद्ध सिमरिया रेफरल अस्पताल में सीनियर डॉक्टरों के रहते जूनियर डॉक्टर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बने हुए हैं। ये एक साथ तीन अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हैं। मूल रूप से जबड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार सिमरिया रेफरल अस्पताल के साथ लावालौंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हैं। जानकारी के अनुसार डॉ. अशोक 25 अगस्त 2022 से सिमरिया रेफरल अस्पताल और लावालौंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी सह निकासी व व्ययन पदाधिकारी बने हुए हैं। सिमरिया रेफरल अस्पताल में दो ऐसे चिकित्सक पदस्थापित हैं, जो डॉ. अशोक से 22 साल सीनियर हैं। इनमें डॉ. अंगराज सुभाषचंद्र ( सेवा में 9 नवंबर 1990 में आए, और डॉ. बृजनंदन प्रसाद 14 नवंबर 1990 को सेवा में आए । डॉ. अंगराज सिमरिया रेफरल अस्पताल में 28 नवंबर 23 और डॉ. बृजनंदन 05 अगस्त 23 से ही पदस्थापित हैं।जबकि सिविल सर्जन के पत्रांक 1225 और 25 अगस्त 22 के तहत सीनियर डॉक्टरों के रहते जूनियर डॉक्टर डॉ. अशोक को जो 5 अप्रैल 2012 को सेवा में आए, को सिमरिया रेफरल अस्पताल का प्रभारी बना दिया, जो सरकार के प्रावधान के विरुद्ध है। सीनियर हैं, तो उन्हें ही प्रभारी होना चाहिए : सीएस इस मामले में सीएस डॉ. दिनेश प्रसाद ने कहा कि डॉ. अशोक मेरे चतरा में योगदान देने के पहले से ही सिमरिया रेफरल अस्पताल के प्रभार में है। अगर सीनियर डॉक्टर उपलब्ध हैं, तो उन्हें ही प्रभारी होना चाहिए। फाइलों की जांच के बाद इसके लिए जरूरी पहल की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *