दो सौ से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

खड़गपुर| खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत कांटापाल इलाके में स्थित कांटापाल शिशु शिक्षा केन्द्र परिसर में ओडिसा मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड, यूनिट- I (रश्मि ग्रुप) की ओर से सीएसआर पहल पर एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांटापाल, मोल्लाचक, धूलियार चक और ओएमपीएल-1 परिधीय क्षेत्रों के 200 से अधिक ग्रामीणों को इस आयोजन से लाभ हुआ। स्वास्थ्य जांच में बीएमआई, रक्तचाप, आरबीएस, ईसीजी और पीएफटी के लिए मुफ्त परीक्षण शामिल थे। शिविर में रूबी जनरल हॉस्पिटल (एनएबीएच मान्यता प्राप्त), कोलकाता के योग्य डॉक्टरों डॉ गौतम चौधरी, डॉ सागरिका चौधरी और मधुरिमा रॉय ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और सभी रोगियों को मुफ्त में दवा प्रदान की गयी। रश्मि समूह के कार्यकारी निदेशक भास्कर चौधरी ने ग्रामीणों को उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए पहल के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कलाइकुंडा चार नम्बर ग्राम पंचायत की उप पंचायत प्रधान कृष्णा दोलाई उपस्थित थीं। उन्होंनें रश्मी ग्रुप के नेक प्रयासों की सराहना की। वहीं शिविर ने स्वास्थ्य पहुंच को बढ़ाने और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए समूह के समर्पण को प्रदर्शित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *