मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद बवाल

खड़गपुर| कोतवाली थाना अंतर्गत मेदिनीपुर शहर में स्थित मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत के बाद रविवार को अस्पताल परिसर में भारी हो हंगामा हुआ। मृतिका के परिजनों ने इलाज के दौरान नर्सों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज करायी। घटना के बाद अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी। जानकारी हो कि मेदिनीपुर शहर के वार्ड नंबर दो की निवासी वैशाखी खान (26) को अग्नाशय में सूजन की शिकायत के चलते कुछ दिन पहले मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थानांतरित किया गया, जहां रविवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतका के पति अजीजुल खान का आरोप है कि शनिवार को ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने इलाज के दौरान वैशाखी के साथ दुर्व्यवहार किया और थप्पड़ मारा। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ भी बदसलूकी की गयी। अजीजुल खान ने बताया कि उनका एक छोटा बच्चा है और उन्होंने डॉक्टरों से पत्नी के जल्द स्वस्थ होने की गुहार लगाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *