दो JEN 23400 की रिश्वत लेते गिरफ्तार:परिवादी से सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस करने के एवज में मांग रहे घूस, डीग और भरतपुर से हुए गिरफ्तार

भरतपुर ACB ने कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग में तैनात दो JEN को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों JEN परिवादी ठेकेदार से सिक्योरिटी के पैसे वापस करने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे। एक JEN को डीग जिले के कुम्हेर से और दूसरे को भरतपुर से गिरफ्तार किया गया है। कुम्हेर में तैनात JEN राकेश कुमार से 23400 की राशि बरामद कर ली गई है। सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस करने के लिए मांग रहे थे घूस ACB के एडिशनल एसपी अमित सिंह ने बताया कि परिवादी ने 3 दिन पहले कार्यालय में उपस्थित होकर एक शिकायत देते हुए बताया कि परिवादी ने एक राज्य सरकार की योजना समसा के तहत स्कूल का निर्माण कार्य किया था। उससे पहले परिवादी ने सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करवाया था। डिपॉजिट को रिफंड करने के एवज में दो JEN के द्वारा रिश्वत की डिमांड की जा रही थी। जिस पर मुख्यालय के निर्देश अनुसार 2 दिन पहले इसका सत्यापन करवाया गया। डीग और भरतपुर से किये JEN गिरफ्तार डीग जिले कुम्हेर ब्लॉक में तैनात राकेश कुमार और JEN धीरेंद्र श्रीवास्तव से सत्यापन करवाया गया। सत्यापन में साफ़ हुआ कि डिपॉजिट वापस करने के एवज में दोनों JEN 7.1 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांग रहे थे। जिसके बाद आज ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। डीग जिले के कुम्हेर ब्लॉक में तैनात राकेश कुमार से रिश्वत की राशि 23400 जब्त की गई है। दोनों से पूछताछ जारी दूसरे JEN धीरेंद्र श्रीवास्तव को चिकसाना से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पकड़कर कार्यालय में लाया गया है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *