कोरबा | छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा 8 जनवरी को कोरबा जिले के प्रवास पर आएंगे। इस दौरान जिले में संचालित खाद्य और पोषण संबंधी विभागीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का मूल्यांकन करेंगे। इस दिन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विभिन्न स्थलों का फील्ड विजिट करेंगे।


