भास्कर न्यूज | जांजगीर जांजगीर जिले में अवैध जुआ खेलते पकड़े गए पांच जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है। कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गौद नाला के पास एक जुआ फड़ पर छापा मारकर 18,170 रुपये नगद और 52 ताश की पत्तियां जब्त कीं। पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौद नाला के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 18,170 रुपए नगद और 52 ताश की पत्तियां जब्त की गईं। पुलिस ने पांचों जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जुआरियों में खोखरा और सुकली क्षेत्र के निवासी सरोज थवाईत, भरत राठौर, रामनारायण राठौर , राजकुमार सूर्यवंशी और विशाल सिंह (32 वर्ष)के नाम शामिल हैं।


