ठंडी हवाएं चलीं, 11 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

जांजगीर| जिले का मौसम इन दिनों बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से अगले चार दिन तक बदली की संभावना है, हालांकि इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। तापमान में गिरावट का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *