रिगनी-खरौद| नगर पंचायत खरौद के तिवारीपारा में स्थित मिडिल स्कूल में कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर सुबह 9:30 बजे से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। मुख्य अतिथि कलेक्टर जन्मेजय महोबे होंगे। अति विशिष्ट अतिथि रवि परसराम भारद्वाज, डीएफओ हिमांशु डोंगरे, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप रहेंगे। विशिष्ट अतिथि पामगढ़ एसडीएम देवेंद्र चौधरी, जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू, पामगढ़ तहसीलदार महेंद्र लहरे आदि मौजूद रहेंगे। दोपहर 1:30 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। प्रतिभावान 12 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।


