राज्य सरकार द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए “राजस्थान यूथ आइकॉन पुरस्कार” बजट घोषणा के तहत पुरस्कार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की तर्ज पर स्थापित किया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं का चयन किया गया, जिसमें दौसा जिले के गांव फर्राशपुरा निवासी देवेन्द्र जैमन का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में राजस्थान यूथ आइकॉन अवार्ड 2026 के लिए हुआ है। देवेंद्र जैमन को यह राज्य स्तरीय पुरस्कार एसएमएस स्टेडियम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य युवा महोत्सव का आयोजन कार्यक्रम में प्रदान किया गया, यह राज्य स्तरीय पुरस्कार 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाओं को दिया जाता है, जिन्होंने 29 वर्ष की उम्र में उपलब्धि हासिल की हैं। पुरस्कार के लिए कला एवं संस्कृति, सामाजिक कार्य, विज्ञान संचार एवं प्रौद्योगिकी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, कृषि, पर्यावरण, उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसका उद्देश्य है कि राज्य के छिपे हुए युवा प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें सम्मानित करना और प्रेरणा स्रोत के रूप में स्थापित करना है।


