दौसा जिला स्थापना दिवस समारोह कल:फुटबॉल मैच, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन होंगे; आयोजनों के लिए बनाई कमेटी

दौैसा जिला स्थापना दिवस समारोह 10 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान फुटबॉल मैच, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां तय कर तय समय पर बेहतर तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामस्वरूप चौहान ने बताया कि जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर शाम 3 से 5 बजे तक मान क्लब मैदान पर फुटबॉल मैच का आयोजन होगा। इसी प्रकार शाम 6 से 8 बजे तक बजरंग मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात 8 बजे से कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्थापना दिवस के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। फुटबॉल मैच आयोजन के लिए गठित कमेटी में उपखंड अधिकारी दौसा मूलचंद लूनिया को अध्यक्ष बनाया गया है तथा जिला खेल अधिकारी एवं मान क्लब के प्रीतिपाल सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए गठित कमेटी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा अध्यक्ष और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मनीषा शर्मा को सदस्य बनाया गया है। वहीं कवि सम्मेलन के लिए गठित कमेटी में अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट को अध्यक्ष तथा जिला साक्षरता अधिकारी राजीव व्यास एवं जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी को सदस्य बनाया गया है। एडीएम ने जिला स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *