दौसा नगर परिषद ने जब्त की 6 क्विंटल पॉलिथीन:कॉलेज में छात्राओं को दी स्कूटी, महिला सम्मेलन कल, पढ़ें जिले की दिनभर की खबरें

दौसा में गुरुवार को कॉलेज स्टूडेंट को स्कूटी वितरित की गई।। वहीं सैंथल में सरकार के दो साल पूरे होने पर योजनाओं का रथ गांव में पहुंचा। जहां ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। इधर, दौसा में सरकार के दो साल पूरे हाेने पर शुक्रवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को जिले में अलग-अलग कार्यक्रम भी हुए। पढ़ें दौसा जिले में दिनभर हुए कार्यक्रम की खबरें…. कॉलेज में स्टूडेंट को दी स्कूटी दौसा के पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में गुरुवार को देवनारायण योजना और कालीबाई स्कूटी योजना के तहत छात्राओं को स्कूटी वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता जगमोहन मीणा एवं जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रैला रहे। जगमोहन मीणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को स्कूटी वितरण जैसी योजनाएं न केवल शिक्षा को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस दौरान प्राचार्य लालाराम मीणा, मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, जिला महामंत्री विपिन जैन, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। सैंथल में सुशासन रथ यात्रा का स्वागत भाजपा द्वारा संचालित सुशासन रथ यात्रा गुरुवार को सैंथल कस्बे में पहुंची। जिसका भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला व पूर्व प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नीलम गुर्जर ने कहा कि “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” के संकल्प के साथ यह सुशासन रथ यात्रा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आमजन तक सीधे पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान जिला प्रवक्ता रतीश शर्मा, सैंथल मंडल अध्यक्ष रामलाल शर्मा, कुण्डल मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, रामजीलाल मीना, मदन खुरी, सुरेश सोती, प्रकाश सैनी, नरेंद्र बोहरा समेत ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पौधारोपण एवं प्रभात फेरी निकाली राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को पौधारोपण एवं प्रभात फेरी निकालकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से गणेशपुरा रोड स्थित नीलकंठ वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जगमोहन मीना, एडीएम अरविन्द शर्मा, सीईओ बिरदी चंद गंगवाल एवं डीएफओ हरिकिशन सारस्वत ने पौधारोपण किया। दौसा में महिला सम्मेलन कल राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत 19 दिसम्बर, शुक्रवार सुबह 11.30 बजे जिला परिषद सभा भवन में ‘महिला सम्मेलन’ का आयोजन होगा। सीईओ बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि यह जिला स्तरीय कार्यक्रम धौलपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेगा। इस अवसर पर महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी एवं पालनहार योजना तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को पूर्व मेट्रिक छात्रावृत्ति योजना का लाभ दिया जाएगा। कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के 3 पट्टे जारी राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित समस्या समाधान शिविर के तहत गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित किया गया। नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि शिविर के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अन्तर्गत के 3 पट्टे जारी किए गए। नाम हस्तान्तरण, जन्म-मृत्यु-विवाह के 200 प्रमाण पत्र जारी किये गये। खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत जनआधार संशोधन के 9 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। नगर परिषद ने जब्त की 6 क्विंटल पॉलिथिन स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत सफल कियान्वयन के लिए गुरुवार को लालसोट रोड से आगरा रोड तक नगर परिषद क्षेत्र में पॉलिथिन जब्ती व अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। आयुक्त कमलेश कुमार मीना ने बताया कि सुन्दरदास मार्ग पर सुरेश एण्ड कम्पनी के यहां 4 क्विंटल, मानगंज मंडी रोड दरवाजे पर शिव सैनी के 2 क्विंटल एवं किराना शॉप से 7 किलो सहित कुल 6 क्विंटल 7 किलोग्राम पॉलिथिन जब्ती की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान लोकेश कुमार आमेरिया सचिव, नरेन्द्र कुमार मीना राजस्व अधिकारी, अजीत सिंह बैंसला राजस्व निरीक्षक, रामप्रकाश मीना स्वास्थ्य निरीक्षक, दिलखुश गुर्जर सहायक अग्निशमन अधिकारी, कैलाश चन्द मीना फायरमैन, कमोदी मीना, अनीता शर्मा, अशोक कुमार मीना आदि मौजूद रहे। सुशासन सप्ताह के तहत 19 से 25 दिसम्बर तक लगेंगे शिविर जिले में सुशासन सप्ताह के तहत 19 से 25 दिसम्बर तक ‘प्रशासन गांवों की ओर’ अभियान चलाया जाएगा। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि सुशासन की धारणा को बल देने के उद्देश्य से संचालित हो रहे इस अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों के साथ लोक शिकायतों के निस्तारण एवं उन्नत सेवा प्रदायगी के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के अलावा 23 दिसम्बर को सुशासन संबंधित नवाचारों पर चर्चा के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *