भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला के नेतृत्व में पदाधिकारियों में गुरुद्वारा पहुंचकर गुरू पुत्रों को नमन किया और गुरुवानी को सुनी। जिसमे बताया की गुरु गोविन्द सिंह के पुत्र अजित सिंह, झुझार सिंह, जोरावर सिंह और फ़तेह सिंह के औरंगजेब के सामने नहीं झुकने पर दीवार में चुन दिए गए थे। ऐसे नई युवी पीढ़ी को उनके बलिदान से सीख लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में बनाने का आह्वान किया है। जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि इस दौरान सिकंदर वधावन, करणवीर चड्डा अध्यक्ष, पंजाबी समाज, प्रीतिपाल सिंह गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष, राम साहनी पंजाबी समाज, सुरेश भसीन, श्रवण साहनी, लोकेन्द्र सिंह पन्नू, कुलवंत सिंह, अश्विनी साहनी, कार्यक्रम के जिला संयोजक लाखन सिंह, सह संयोजक किशोरी लाल, प्रदर्शनी संयोजक सुभाष गुर्जर, जिला महामंत्री विपिन जैन, जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुरारी गुर्जर, शहर अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे। कलेक्टर ने किया पंचायत समिति का निरीक्षण कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बैजूपाड़ा पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑफिस के रिकॉर्ड का अवलोकन किया और ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की ओर से संचालित स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गांवों में स्वच्छता के कार्यों की विशेष मॉनिटरिंग करते हुए स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंचायत समिति के निर्माणाधीन भवन का जायजा लेकर कार्य शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के निर्माणाधीन भवन की प्रगति के संबंध में भी चर्चा की और अधिकारियों को कार्य तीव्र गति से कराने के निर्देश दिए। राजमेस नर्सिंग कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन नियमितीकरण की मांग व नियमों में बदलाव के विरोध में शुक्रवार को संविदा नर्सेज ने जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि राज्य सरकार व विभागीय अधिकारीयों को कई बार ज्ञापन देकर नई भर्ती की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक भर्ती विज्ञापन नहीं निकाला गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री आएंगे दौसा और बालाजी प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी 28 दिसम्बर को दौसा गुप्तेश्वर रोड यशोधरा लॉन में स्वागत समारोह होगा। मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि प्रदेश महामंत्री सैनी 10 बजे जयपुर से रवाना होकर दौसा होते हुए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता 101 तोरण द्वारा लगाकर उनका स्वागत करेंगे।


