दौसा में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित:न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, स्कूलों में 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्‌टी, 15 जनवरी बाद मिल सकती है राहत

उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं से जिले में कड़ाके की ठंड का असर बदस्तूर जारी है। यहां पिछले कई दिनों न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। जिसके चलते हाड कंपाने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। हालांकि कई दिनों से कोहरे का असर नहीं होने से मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है। ऐसे में धूप निकलने से राहत महसूस की जा रही है। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सोमवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम अगले कुछ दिन और जारी रहने की संभावना है। ऐसे में 15 जनवरी के बाद ही कुछ राहत मिलने की संभावना है। फिलहाल दिन-रात का पारा सामान्य से ऊपर चला गया है, लेकिन हवा में नमी के चलते दिन में भी ठिठुरन बनी हुई है। दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे
इस बार जनवरी की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी होने के बाद पहले हफ्ते में घना कोहरा रहा। हाल में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद ठंड बढ़ी। जनवरी में कोहरे से दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहने के कारण दिन में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। दिन में भी रात जैसी ठंड
इस बार विंटर सीजन में रात के साथ ही दिन भी खूब ठंडा हो रहा है। दिसंबर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और जनवरी में अभी तक रात का पारा 4 डिग्री से नीचे नहीं आया है। दिसंबर के आखिर में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम बदला और पारा सामान्य से नीचे रहने के कारण कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *