जोधपुर में तापमान में मामूली बढ़ोतरी:सुबह से खिली धूप, अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम, विभाग ने दी जानकारी

जोधपुर शहर में मौसम में ठंडक की वजह से आम जन जीवन प्रभावित है। शहर में सोमवार को सुबह के समय अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि एक दिन पहले की बात की जाए तो पारा 2 डिग्री लुढ़ककर 22.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई। हालांकि आज सुबह से ही धूप छाई रहने की वजह से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। न्यूनतम तापमान भी 7.5 डिग्री से 8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि हवाओ में ठंडक की वजह से इसका असर भी देखने को मिल रहा है। लोग सर्दी से बचने को तरह तरह के जतन भी करते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि अगले तीन चार दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं इस दौरान तापमान में मामूली परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *