लुधियाना पॉपुलर चिकन कॉर्नर पर आबकारी विभाग की रेड:अवैध रूप से पिलाई जा रही थी शराब; मालिक पर FIR

लुधियाना में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले अहातों और रेस्टोरेंट्स के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार शिकंजा कसते हुए नजर आ रहा है। ताजा मामला शिंगार सिनेमा रोड का है जहां मशहूर पॉपुलर चिकन कॉर्नर पर विभाग की टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर लोग सरेआम शराब का सेवन करते पाए गए जिसके बाद मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
एसीएक्स लुधियाना ईस्ट डॉ. शिवानी गुप्ता ने जानकारी देते बताया की ईआई नवदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ संयुक्त रूप से शिंगार सिनेमा रोड स्थित पॉपुलर चिकन पर औचक चेकिंग की । टीम जब अंदर दाखिल हुई तो वहां रेस्टोरेंट के भीतर कई व्यक्ति अवैध रूप से शराब पी रहे थे।और मालिक के पास कोई भी लाइसेंस नहीं था कि वह वहाँ किस प्रकार का नशा या शराब पिला सके । मालिक गगनदीप सिंह पर केस दर्ज नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपी गगनदीप सिंह मालिक पॉपुलर चिकन पर पंजाब आबकारी अधिनियम 1914 की धारा 68 के तहत कार्रवाई।
पुलिस डिवीजन नंबर-3 में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिकारियों की चेतावनी
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दो-टूक कहा है कि शहर में किसी को भी अवैध रूप से शराब परोसने या पिलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आने वाले दिनों में इस तरह के चेकिंग अभियान और तेज किए जाएंगे और उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *