बाबू लालजी पहाड़िया मेमोरियल फाउंडेशन के देखरेख में मुस्कुराता राजस्थान अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर 2 व 3 दिसम्बर को निशुल्क दंत जांच और परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीज सोमवार से ही पंजीकरण बाबू लालजी पहाड़िया डेंटल हॉस्पिटल पर करा सकेंगे। इन डॉक्टरों की टीम रहेगी मौजूद शिविर मे वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. मनीष पहाड़िया, डॉ. हर्षित व्यास (टेढ़े मेढ़े दांतों के विशेषज्ञ), डॉ. पुल्कित पद्मनाभ (जटिल दांतों एवं जबड़े की सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. सुधीर मीना (महात्मा गांधी डेंटल कॉलेज जयपुर), डॉ. रुपल सेन, डॉ. अल्का आर्या, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. प्रज्ञा ओझा, डॉ. निशा चौधरी की टीम जांच व इलाज देगी। दो दिवसीय कैंप के दौरान मरीजों को निशुल्क दंत जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। निशुल्क रक्तचाप (BP) और शुगर (मधुमेह) की जांच, सामान्य दांत निकालने की निशुल्क सुविधा। इसके अतिरिक्त, दांतों से संबंधित अन्य सभी प्रकार के इलाज पर भी छूट दी जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी इलाज का लाभ उठा सके। डॉ. पहाड़िया ने बताया कि कैंप में 2 व 3 दिसंबर को एक हजार से अधिक दंत मरीजों को चिकित्सा लाभ देना है। पहाड़िया डेंटल अस्पताल NABH (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) से प्रमाणित है। साथ ही, यहां राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए RGHS के तहत केशलैस उपचार की सुविधा भी है।


