भरतपुर इलैक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड द्बारा कल हाई टेंशन लाइन में काम किया जाएगा। इसलिए अनाह गेट और उसके आसपास के इलाके की बिजली बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को ढाई घंटे तक परेशानी झेलनी होगी। लाइन में काम पूरा होने के बाद लाइट सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। ढाई घंटे रहेगी बिजली कटौती भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड के PRO सुधीर प्रताप सिंह ने बताया कि कल अनाह गेट फीडर पर हाईटेंशन लाइन का काम किया जाएगा। इसलिए ढाई घंटे के लिए बिजली कटौती रहेगी। इससे उपभोक्ताओं को असुविधा भी रहेगी। काम पूरा होने के बाद बिजली सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। हाईटेंशन पर चलेगा काम सुधीर प्रताप ने बताया कि अनाह गेट इलाके के आसपास पत्थर की टाल, तोप सर्किल, कच्चा कुंडा, नीम द गेट, हरिजन बस्ती, अनाह गेट बजरिया इलाके में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। लाइट कटौती का समय 10 बजकर 30 मिनट से 1 बजे तक सप्लाई बंद रखी जायेगी।


