दौसा में कल से 3 दिन ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा:17 केंद्रों पर 36 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, अतिरिक्त बसें लगाई

राज्य में ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक 6 पारी में आयोजित की जाएगी। दौसा जिले में 3 दिन में कुल 36 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय के 8 सरकारी और 9 प्राइवेट समेत कुल 17 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा समन्वयक और एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा ने बताया- प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसके लिए सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा और 9 बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी। इसी प्रकार दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी, इसके लिए 1 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि 2 बजे एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। 3 फ्लाइंग टीम रोकेगी गड़बड़ी
परीक्षा के लिए 625 वीक्षक और 29 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। गड़बड़ी रोकने के लिए 3 फ्लाइंग टीम तैनात रहेंगी, जिनमें आरएएस स्तर के अधिकारी केंद्र पर पहुंचकर जांच और मॉनिटरिंग करेंगे।
बता दें कि 53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए 24 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। इसमें आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को सिर्फ 10th पास होना जरूरी था। फ्री सफर कर सकेंगे स्टूडेंट्स
भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी प्रदेशभर में 23 सितंबर तक सरकारी बसों में अपना एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री सफर कर सकेंगे। इस बार सरकार ने बेरोजगारों को भर्ती परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक यह सुविधा दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स की 19 सितंबर को परीक्षा है, वे आज से फ्री सफर का फायदा ले सकते हैं। पर्याप्त बसें उपलब्ध, असुविधा नहीं होने देंगे
रोडवेज के दौसा डिपो मैनेजर विश्राम मीणा ने बताया- अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अतिरिक्त बस उपलब्ध रहेंगी। साथ ही आवश्यकता होने पर पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलने वाली बसों को भी अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में लगाया जाएगा।
परीक्षा का दिन डिपो के अलावा बाईपास और पुराना स्टैंड पर भी बस उपलब्ध रहेंगी। राज्य सरकार के आदेशों की पालना सुनिश्चित करते हुए अभ्यर्थियों के लिए बसों कर पर्याप्त इंतजाम के किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *