दौसा जिले में पिछले 3 दिन से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। यहां मंगलवार शाम को रिमझिम तो कहीं मध्यम बारिश का दौर शुरू हुआ था, जिसके बाद से ही कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।
बुधवार और गुरुवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में मध्य तो कहीं तेज बारिश हुई और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इससे धूप की लुकाछिपी बनी होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। 2 दिन से अलसुबह कोहरे का असर
बारिश के चलते पिछले 2 दिन से अलसुबह कुछ समय के लिए कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा था। किसानों को मिली राहत
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। सरसों की बुवाई के लिए खेतों को तैयार करने में जुटे किसान बारिश के बाद अब बुवाई कर सकेंगे।
कृषि अधिकारी अशोक मीणा ने बताया कि सरसों की बुवाई के लिए यह समय पूरी तरह उपयुक्त है। ऐसे में किसान दुकानों से खाद-बीज खरीदने के साथ उसका प्रमाणित बिल जरूर लें।


