दौसा की सदर थाना पुलिस और डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए नकली सोने की ईंट को कम कीमत पर बेच ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी डीग जिले के जुरहरा थाना निवासी अरबाज मेव है, जिसे पुलिस ने भाण्डारेज से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से दो नकली सोने की ईंट व एक सोने का छोटा टुकडा व वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। जिससे ठगी करने वालो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली थी सूचना एसपी सागर राणा के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। हैड कॉन्स्टेबल पंखीराम को सूचना मिली थी कि भाण्डारेज रोड सरकारी अस्पताल के पास कार सवार दो व्यक्ति खड़े हुए हैं। जो नकली सोने की ईंटों को असली बताकर बेचकर ठगी करने की फिराक में हैं। बोगस ग्राहक बना कर भेजा कॉन्स्टेबल उम्मेद को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया तो पुलिस जाब्ता देखकर एक व्यक्ति मौके से भाग गया व दूसरे को घेराबंदी कर पकड लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पेंट की जेब में दो सोने जैसी धातु ईट व हस्ताक्षरशुदा 500 रुपए का नोट मिला और एक सोने का छोटा टुकडा मिला। नकली सोने की ईंट आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि वह पीतल जैसी ईट को सोने की असली ईंट बताकर लोगो से ठगी कर पैसे ऐंठते हैं। जबकि मौके से भागने वाले अपने साथी का नाम चवन मेव बताया, व अपने गांव भन्डरा के साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर लोगो के साथ नकली सोने की ईंट को असली बताकर ठगी करते हैं।


