दौसा जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां बुधवार देर रात आसमान में घने बादल छा गए और सुबह जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
बादल छाने से गुरूवार देर सुबह तक भी धूप नहीं खिली, साथ में हवा चलने से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। लेकिन फिलहाल घने बादल छाने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि बीते सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा था। बता दें कि 9-10 अप्रैल को भी मौसम में बदलाव आया था। 12 अप्रैल को जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली थी। ऐसे में अब एक बार फिर मौसम में बदलाव आने से सुहाना बना हुआ है।


